छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां उजाला नगर में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक लंबे समय से छेड़छाड़ करता चला आ रहा था। वह अक्सर स्कूल आने-जाने के दौरान छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता। जब छात्रा इसका विरोध करती तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती। मनचले की हरकतों से आजिज आकर किशोरी ने स्कूल जाने का मन बना लिया। इस पर परिवारजनों ने छात्रा से वजह जानी तो दंग रह गये। छात्रा ने परिजनों को बताया कि युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। इस पर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी समीर निवासी शनिबाजार गेट के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

इधर सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440