
समाचार सच, हल्द्वानी। वोकल फॉर लोकल के तहत इंस्पिरेशन कालेज ऑफ टीचर एजुकेशन के छात्र-छात्राऐं आज यहां हल्दू पोखरा, आंनदपुर में कालिका नाम से संचालित स्वयं सहायता समूह के परिसर में पहुंचे। जहां छात्र-छात्राओं ने समूह के कार्यों को जाना। इस दौरान विद्यार्थियों को समूह की पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को स्वावलंबी, स्वेदशी व स्वाभिमानी बनने के लिये भी प्रेरित किया गया।

इस दौरान समूह की महिलाओं ने विद्यार्थियों को हस्तशिल्प कला, जैविक दालें, पहाड़ी बड़ी, मडुवा बिस्कुट, रस, मक्का बिस्कुट, लाल चावल, झंगोरा, जम्बू गन्दरेंणी, ग्रीन-टी, कुमाऊँनी पिछौड़ा, ऐंपण, पहाड़ी मसालों सहित हस्तशिल्प के बारे विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर कालेज की प्राचार्या डॉ0 सीमा धानिक ने बताया कि ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम के तहत आज कालेज के छात्र-छात्राओं के लिये कालिका स्वयं सहायता समूह में कार्यक्रम किया गया था। जिसमें विद्यार्थियों को ‘वोकल फॉर लोकल’ का अर्थ समझाया। साथ ही उन्हें स्वरोजगार के लिए देश में मौजूद असंख्य व अपार संभावनाओं के बारे में भी बताया गया।
इस अवसर पर डॉ0 रूपा पालीवाल, दीप्ति बरोला आदि शिक्षिकायें व समूह की महिलायें मौजूद रही।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



