सूबेदार कल्याण सिंह ऐरी ऑपरेशन रक्षक में हुए थे शहीद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सूबेदार कल्याण सिंह ऐरी का जन्म स्यालड, डीडीहाट, पिथौरागढ़ के कृषक स्वर्गीय श्री बच्ची सिंह जी के घर में हुआ था। वर्ष 1971 में हाई स्कूल उत्तीर्ण करते ही वे 15 दिसंबर 1971 को कुमाऊँ रेजीमेंट में भर्ती हो गए। मेजर बी एस रौतेला ने बताया कि उस वक़्त 17 कुमाऊं भी 1971 के युद्ध में सक्रिय थी और पलटन ने इस युद्ध में बहुत नाम भी कमाया था। अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती होने के कारण शीघ्र ही कल्याण सिंह सेना में पदोन्नति पाते रहे और सूबेदार के पद पर पदोन्नत हो गए। 1997 में उनकी पलटन ऑपरेशन रक्षक में तैनात थी। दिनांक 17 अक्टूबर 1997 को दुश्मन की गोलाबारी में देश का यह सपूत शहीद हो गया। वर्तमान में इनकी वीर नारी परिवार के साथ ग्राम लछमपुर, पोस्ट कुंवरपुर, गौलापार में निवास करती है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

समाचार सच परिवार शहीद सूबेदार कल्याण सिंह ऐरी की शहादत को सलाम करता है और उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440