मीणा व श्रीवास्तव को अधीनस्थों ने दी भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्थानान्तरण पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा व एसपी अमित श्रीवास्तव को अधीनस्थों ने भावभीनी विदाई दी। साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का तबादला एसएसपी कार्मिक पद पर किया गया है। जबकि एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव को बागेश्वर के नए कप्तान बनाए गए हैं। उनके स्थानान्तरण पर शनिवार को अधीनस्थों ने एसएसपी आवास में पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान अधीनस्थों ने एसएसपी मीणा व एसपी श्रीवास्तव के कार्यकाल की सराहना की। कहा कि दोनों अधिकारियों के कार्यों से उन्हें काफी अनुभव प्राप्त हुए हैं। दोनों अधिकारी अधीनस्थों की समस्याओं को सदैव प्राथमिकता देते रहे।
इस दौरान सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल संजय कुमार समेत समस्त थाना-चौकी प्रभारी, एलआईयू व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440