जी-20 के सफल आयोजन ने रामनगर को विश्व पर्यटन मानचित्र में किया हैः राज्यपाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/रामनगर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) बुधवार को रामनगर के भ्रमण पर रहे। यहां पहुंचने पर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एक स्थानीय होटल में राज्यपाल ने होटल एसोसिएशन रामनगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन व होटल व्यवसाय के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों व समस्याओं के संबंध में चर्चा की।

राज्यपाल ने हाल ही में सम्पन्न जी-20 कार्यक्रम में सहयोग के लिए होटल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में होटल एसोसिएशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन ने रामनगर को विश्व पर्यटन मानचित्र में स्थापित किया है। राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय उत्तराखण्ड की आर्थिकी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग का प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान है। इससे कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसको आगे बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे और इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी खबर: दिव्यांगों के लिए फ्री ऑटोमैटिक हाथ — रजिस्ट्रेशन शुरू, 100 लोगों पर लगेगा कैंप!

इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। पदाधिकारियों ने रामनगर व कार्बेट हेतु बेहतर कनैक्टिविटी, पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण व कुमाऊँ हेतु वंदे भारत रेलगाड़ी के संचालन सहित अन्य सुझावव समस्याएं रखी। इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल से रामनगर क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक पर्यटन महोत्सव कराने की भी मांग की। राज्यपाल ने कहा कि सभी समस्याओं और सुझावों के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों सहित मुख्यमंत्री व राज्य के मंत्री गणों से वार्ता कर इनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद हल्द्वानी प्रशासन एक्शन मोड में, सभी विभागों को सख्त निर्देश

इस अवसर पर राज्यपाल ने उप जिलाधिकारी व पर्यटन अधिकारी से भी रामनगर में पर्यटन के विस्तार की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जी-20 में किए गए कार्यों के लिए सभी अधिकारियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, तहसीलदार बी.सी पंत सहित होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व रामनगर पहुंचने पर रामनगर विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट ने राज्यपाल का स्वागत किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440