सपने में दिखे ऐसे भूत तो होता है बहुत शुभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। दुनियाभर में कई लोग हैं जिन्हे भूत से डर लगता है। ऐसे में हम सभी को कभी ना कभी सपने में भूत जरूर नजर आ जाता है। ऐसे में कई बार सपने में भूत देखने के बाद हम यह सोचते हैं कि आखिर इसका क्या मतलब है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं सपने में भूत देखने से क्या होता है। यह जानने के बाद आपको हैरानी होगी लेकिन आप कमेंट्स में अपनी राय जरूर दें।
-कहा जाता है सपने में कोई डरावना भूत दिख जाए तो यह भविष्य में होने वाले नुकसान की तरफ इशारा करता हैं। कहा जाता है ऐसे सपनों से सावधान रहना चाहिए। अगर ऐसे सपने दिखे तो इसका मतलब है किसी शत्रु से गंभीर नुकसान हो सकता है।
-कहते हैं कि सपने में अगर किसी जानकार या दोस्त का भूत दिख जाए या उसे मरा हुआ देखा जाए तो किसी लंबी यात्रा का संकेत माना जाता है। कहते हैं ऐसे सपने किसी अप्रिय लंबी और कष्टकारी यात्रा का संकेत देते हैं।
-कहा जाता है सपने में मरे हुए इंसान या भूत से बात करना बहुत अशुभ माना जाता है। जी दरअसल अगर सपने में ऐसा देख लिए जाए तो जान-माल की हानि होने का संकेत होता है।
-कहते हैं सपने में एक पुरुष और एक महिला का भूत दिख जाए तो बड़ा ही शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि ऐसे सपने आने वाले समय में किसी शुभ कार्य के होने का संकेत देते हैं और ऐसे सपने आने से आगे बहुत कुछ अच्छा-अच्छा होने के संकेत मिलते हैं।

यह भी पढ़ें -   १२ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440