-व्हट्सएप नंबर 9411112780 पर करें मैसेज शीघ्र मिलेगी महिलाओं को पुलिस सहायता
समाचार सच, देहरादून। महिला, युवती व छात्राएं अब परेशानी में थाने व कोतवाली के लिये चक्कर नहीं काटने होंगे। उत्तराखण्ड पुलिस ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर एक और पुख्ता कदम उठाया हैं। उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है।
उक्त जानकारी देते हुए महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया है कि महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नम्बर पर कोई भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हट्सएप पर आए संदेश पर पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी देगी, जिस पर जनपद के संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी।
इस व्हट्सएप से जानकारी देने में फायदे के बारे में बताते हुए महानिदेशक ने बताया कि महिलाएं और छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ और घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को भेज सकेंगी और विपरीत परिस्थिति में शिकायत नहीं देने पर सिर्फ मैसेज या वीडियो से भी पुलिस पीड़िता तक पहुंच जाएगी। साथ ही लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में आसानी होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















