सुमित हृदयेश ने दिया आशा कार्यकर्ताओं को समर्थन, कहा- सरकार फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स आशाओं की मांगों को पूरा करें तत्काल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मासिक वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने रविवार को प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स आशा कार्यकर्ताओं का कोरोना महामारी जैसी विपरीत परिस्थियों में लगन, मेहनत और सेवाभाव से कार्य करने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई में उनके साथ है। प्रदेश सरकार को आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को तत्काल पूरा करना चाहिए।

कांग्रेस नेता सुमित ने कहा की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को आशा कार्यकर्ताओं के कार्य से मजबूती मिलती है और सरकार का फर्ज है कि आशा कार्यकर्ताओं के कार्य का सम्मान करें। उन्हें उचित मासिक वेतन मिले और सभी जरूरी सुविधाएं मिले, ताकि आशा कार्यकर्ता अपना घर परिवार अच्छे से चला सके।

कोरोना महामारी के दौरान सेवा करते हुए अकाल मृत्यु को प्राप्त आशा कार्यकर्ताओं के परिवारजनों को उचित मुवावजा नहीं दिये जाने पर उन्होंने रोष व्यक्त करते हुवे डबल इंजन भाजपा सरकार से तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   खाई में समाई खुशियां… देवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत

उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया और वादा भी किया कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही वे आशा कार्यकर्ताओं को उचित वेतन सहित उचित सम्मान दिलवाने का कार्य पहले दिन से शुरू करेंगे।

इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुवे उन्हें 2022 के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद रवि जोशी, महेंद्र कुमार, हिमांशु जोशी ने भी धरने को समर्थन दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440