स्मैक के खिलाफ सुमित ने भरी हुंकार

खबर शेयर करें

-हल्द्वानी महानगर के 60 वार्डों में कांग्रेस चलायेगी व्यापक अभियान
-समाज के तमाम वर्गों का लिया जायेगा सहयोग
-नशे को रोकने में राज्य सरकार नाकाम : हृदयेश

समाचार सच, हल्द्वानी। एआईसीसी व पीसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि देश भले ही कोरोना से त्रस्त है, लेकिन हल्द्वानी में इससे भी घातक नशा स्मैक का बढ़ता प्रचलन चिन्तनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अप्रैल में स्मैक के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलायेगी और इसमें बुद्धिजीवियों, आईएमए व पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जायेगा।

सुमित हृदयेश रविवार को यहां नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हल्द्वानी समेत तमाम स्थानों में स्मैक का नशा युवाओं को अपने पंजे में लेता जा रहा है। इससे जहां युवा पीढ़ी पंगु होती जा रही है, वहीं उनके परिजनों के समक्ष भी संकट पैदा हो रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

श्री हृदयेश ने कहा कि इस कारोबार को रोकने के लिये सरकारी स्तर पर प्रयास किये जाने की आवश्यकता है, वहीं समाज में जागरूकता भी फैलानी होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में कोरोना के खिलाफ केन्द्र सरकार व राज्य स्तर पर अभियान तो चला रही है, लेकिन स्मैक जैसे घातक नशे पर अकुंश लगाने के लिए धरातल पर ठोस कार्य नहीं कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने खुद मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समाज के बीच जागरूकता अभियान चलाकर नशे के तस्करों की धड़पकड़ कर इसको रोकने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के 60 वार्डों में मातृशक्ति, आईएमए, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पाषर्दों के सहयोग से स्मैक के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा। इसमें मनोवैज्ञानिक व मनोचिकित्सकों की मदद भी ली जायेगी। जो युवा नशा करते हैं, उनके लिए हल्द्वानी में पुनर्वास केन्द्र बनाने के लिए प्रयास किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने बीते दिनों हुए अतिवृष्टि से हुए किसानों को नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग की हैं।

वार्ता में मुख्य रूप से एडवोकेट गोविन्द सिंह बिष्ट, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, व्यापारी नेता जीवन सिंह कार्की, मंयक भट्ट, जिला महामंत्री हेमन्त साहू व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गुरूमीत सिंह, रोहित भट्ट सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

स्मैकियों का गढ़ बनता हल्द्वानी
समाचार सच, हल्द्वानी। जिस प्रकार से हल्द्वानी में स्मैक का नशा बढ़ता जा रहा है, वह चिन्तनीय पहलु है। विशेषकर युवतियां भी इसकी चपेट में हैं। चिकित्सकों के अनुसार स्मैक का नशा युवाओं को खोखला कर रहा है, वहीं आर्थिक रूप से भी उन पर बोझ पड़ता है। हल्द्वानी के साथ-साथ पहाड़ के अन्य स्थानों में भी स्मैक पांव पसार रहा है, जो पहाड़वासियों के लिए घातक है।

कांग्रेसियों की पहल सरानीय
समाचार सच, हल्द्वानी। स्मैक के खिलाफ कांग्रेसियों ने जो पहल की है, वह निसन्देह अच्छा कदम है। विशेषकर समाज में नशे के खिलाफ सामाजिक संगठन कम ही आगे आते है। इधर कांग्रेसियों ने सुमित हृदयेश के नेतृत्व में स्मैक के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया है, जिससे स्मैक के खिलाफ मजबूती मिलेगी। इधर शहर के तमाम संगठनों ने कांग्रेस के पहल का स्वागत किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440