संघर्ष सेवा सहयोग समिति के भव्य शुभारंभ पर गूंजा सुंदरकांड! भजनों और भक्ति से महक उठा श्रीराम मंदिर, महिलाओं के सशक्त मंच की हुई शुरुआत

खबर शेयर करें

समाचार सच. हल्द्वानी। शहर का माहौल मंगलवार को भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा, जब प्राचीन श्रीराम मंदिर परिसर में संघर्ष सेवा सहयोग समिति (पंजीकृत) के शुभारंभ अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हनुमानजी की भव्य झांकी, पंडित विवेक शर्मा के मधुर भजनों और जय श्रीराम के जयघोषों ने ऐसा दिव्य वातावरण रचा कि हर कोई भक्ति रस में सराबोर हो गया।

समिति की अध्यक्षा योगिता बनौला ने बताया कि यह आयोजन समिति के सामाजिक एवं जनसेवी कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य समाज में सेवा, सहयोग और संघर्ष की भावना को मजबूत करना है. ताकि हर वर्ग को एकजुटता और सहयोग का संदेश मिले।

योगिता बनौला ने आगे कहा कि समिति विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति हैं. और संघर्ष सेवा सहयोग समिति उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में सतत प्रयासरत रहेगी।

यह भी पढ़ें -   कार्तिक मास 2026: पूरे महीने श्रद्धा और नियम के साथ धार्मिक अनुष्ठान करें और इन धार्मिक पाठों का पाठ नित्य करें

समापन पर भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश में शांति. सौहार्द और समाज कल्याण की कामना की।

यह भी पढ़ें -   मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: दोषी संतोष राय की जेल से रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी. पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी. योगेन्द्र साहू. रिम्पी बिष्ट, सुमन वार्ष्णेय, खुशबू जायसवाल, शांति जीना सुचित्रा जायसवाल, लता बोरा. विद्या महतोलिया. पवन कार्की, पूजा भोला. डॉ. नीरज वार्षीय, कल्पना रावत. सुमन शाह. योगेश शर्मा. तनुजा जोशी. पूणिमा रावत. गिरीश सिंह खाती. पीहू पुनिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिताएं और समाजसेवी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440