कोरोना को हराने को प्रशासन का दें साथ : डॉ0 इन्दिरा हृदयेश

खबर शेयर करें

-सामाजिक दूरी व अन्य नियमों का पालन करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि जो लोग गरीबों व निर्धनों को भोजन या अन्य सामग्री बांटना चाहते है तो वे प्रशासन को लिखित रूप में अवगत करा दें। इससे पूर्व कुछ लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने डीएम से वार्ता की। डीएम ने उन्हें बताया कि भोजन वितरण में सामाजिक दूरी व अन्य मापदण्डों का पालन न करने पर उन्हें रोका जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कोरोना बीमारी को रोकने के लिए नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग दें। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी महानगर में तीन मरीज कोरोना पोजिटिव पाये गये है, यह एक चिन्ता का विषय है। अगर कोई व्यक्ति ऐसे लोगों के सम्पर्क में आया हो तो वह निडर होकर आगे आये एवं अपनी जांच करा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में मदद करें, जिससे उनक परिवार एवं समाज के लोग संक्रमित होने से बच सके।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

उन्होंने बताया कि लोगों को अपने आस-पास में क्षेत्र को सेनेटाइज करें व मास्क पहने। वहीं आपस में सामाजिक दूरी का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि जब जरूरी काम हो तो तभी घर से बाहर निकलें। श्रीमती हृदयेश ने कहा कि सरकारी वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाया जाये तथा राशन वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाये।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440