हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का समर्थकों ने किया जोरदार खैर मक़दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर में रैली भी निकाली गई। अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बीते दिनों लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय में अपने साथियों के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पुनः समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद सपा प्रदेश प्रभारी बनने पर शनिवार को अब्दुल मतीन सिद्दीकी के नवीन मण्डी पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें रोड शो के माध्यम से हल्द्वानी शहर का भ्रमण करवाया। इस दौरान अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपको पहले की तरह राजनैतिक तथा सामाजिक मामलों में अब्दुल मतीन सिद्दीकी की भागीदारी हर जगह नज़र आएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी भी प्रकार की जरूरत व सहयोग की आवश्यकता अब्दुल मतीन सिद्दीकी से पड़े तो वह बेझिझक अब्दुल मतीन सिद्दीकी के घर आ सकता है और उसकी समस्याओं का समाधान करने हतु अब्दुल मतीन सिद्दीकी उनके साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खडे़ होंगे।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: तृतीया दिन मां चंद्रघंटा की होगी, जानिए पूजन विधि महत्व और मंत्र

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जावेद सिद्दीकी, अरशद अयूब, पार्षद इस्लाम मिकरानी, पार्षद रईस अहमद, रईस अहमद, गुड्डू हाजी, उमेर सिद्दीकी, अलीम अंसारी, अजय अग्रवाल, इमरान खान, ठाकुर बलवीर सिंह, जमील मकरानी, सईद अख्तर, विक्की खान, रिहान मलिक, जरार अहमद, शकील अंसारी, राजू सिद्दीकी, मारूफ अंसारी, जावेद मकरानी, नदीम खान, समी वारसी, सरवर, जावेद शमी उर्फ छम्मू, अर्जुन नदीम अंसारी, दीपक, समीर मकरानी, रिजवान अंसारी सैकड़ों लोग मौजूद थे

यह भी पढ़ें -   सावधान! व्रत का कुट्टू बना जहर, उत्तराखण्ड के इस शहर में 11 लोग बीमार, कुछ की हालत गंभीर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440