सुप्रीम कोर्ट का फैसला, षडयन्त्रकारियों के मुंह पर करारा तमाचा: भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश रद्द करने पर प्रसन्नता जताई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा यह फैसला कांग्रेस नेताओं समेत साजिश करने वाले सभी लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है जो पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को बदनाम करने की मुहिम में जुटे थे। श्री भट्ट ने कहा कि यह निर्णय भाजपा की ज़ीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति पर सर्वाेच्च अदालत की मुहर है। उन्होंने कहा, यह पूर्व सीएम का ईमानदारी, कर्मठता के साथ प्रदेश की निस्वार्थ भाव से सेवा करने की जीत है। उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप तत्कालीन सरकार को अस्थिर करने के साथ ही भाजपा नेताओं की छवि खराब करने की साजिश का भी हिस्सा था। उन्होंने कहा,अदालत का यह फैसला ईमानदार और साहसी नेताओं का हौसला बढ़ाने वाला है जिनके खिलाफ षडयंत्रकारी कोई भी आरोप लगाकर उन्हें कानूनी उलझन में फंसाने की कोशिश करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अगस्त 2026, गुरुवार | पूर्णिमा व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440