रुद्रपुर में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, छत पर मिला शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा का शव घर की छत पर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस के अनुसार घटना ट्रांजिट कैंप के शिवनगर वार्ड नंबर-8 की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में छात्रा और उसका भाई मौजूद थे। देर शाम छोटा भाई घर पहुंचा और छत पर जाने के दौरान उसे बहन अचेत अवस्था में मिली। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेला आज से: हरिद्वार में हाई अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, बिना प्लान निकले तो बढ़ सकती है परेशानी

परिजनों के अनुसार छात्रा एक निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता नौकरी के सिलसिले में नौकुचियाताल में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई एक फैक्ट्री में कार्यरत है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पिता घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः सड़क पर पलटी कार, 24 वर्षीय युवक की मौत से गांव में मातम

ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440