संत निरंकारी मिशन के स्वच्छता अभियान में उमड़ा लोगों का हुजूम

खबर शेयर करें

-बाबा हरदेव सिंह की 66वीं जयन्ती पर देशव्यापी सफाई अभियान
-1166 सरकारी अस्पतालों में संत निरंकारी मिशन की सफाई

समाचार सच, हल्द्वानी। संत निरंकारी मिशन ने रविवार को देशभर में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। जिसमें अन्य स्थानों के अतिरिक्त 1166 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई। ये अभियान देश के अतिरिक्त दूर देशों में भी बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66 वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

यह सफाई अभियान संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमे 3.5 लाख श्रद्धालु भक्त सम्मलित हुए जिसमे फाउंडेशन तथा संत निरंकारी सेवादल के सेवादारों के अतिरिक्त्त साध संगत के अन्य सदसय भी शामिल हुए। पिछले साल 765 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई थी। रविवार को डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय तथा हल्दूचौड़ के मेन बाज़ार एवम आसपास के क्षेत्र मंे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान मंे श्रद्धालु भक्त सुबह 8 बजे एकत्र हुए। जिसमें फाउंडेशन तथा सेवादल के वालेंटियर अपनी अपनी निर्धारित वर्दी में आये और प्रार्थना के बाद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कुमाऊँ विकास मण्डल निगम की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, मेयर डॉ0 जोगेन्दर रौतेला, सुशीला तिवारी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अरुण कुमार जोशी व सुभाष अरोरा आदि ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें -   भारतीय सीनियर हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे, बीजेपी कार्यालय में किया स्वागत और अभिनन्दन

समिति के सदस्यों ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर यह देशव्यापी अपितु विश्वव्यापी स्वच्छता अभियान 2003 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। समय-समय पर अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की अतिरिक्त्त अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, पुरातन स्मारकों, समुद्र तथा नदियों के तटों इत्यादि पर विशेष ध्यान दिया जाता है। संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागरूकता के साथ साथ कई अन्य प्रकार से भी मानव सेवा करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि समाज सेवा के लिए अप्रैल 2010 में संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन के गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -   एसओजी व पुलिस ने भारी मात्रा के साथ पकड़ा चरस तस्कर

संत निरंकारी मिशन हल्द्वानी ब्रांच के संयोजक सुभाष अरोरा ने गणमान्यों, संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन तथा सेवा दल के वालंटियर, साधसंगत के सदस्यों, अस्पताल प्रशासन, नगर निगम और देवभूमि जन कल्याण समिति का आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440