स्वामी विवेकानंद की जयन्ती युवा चेतना दिवस के रूप में मनायी, सीएम ने किया युवाओं से वर्चुअल संवाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयन्ती युवा चेतना दिवस के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से वर्चुअल संवाद कायम किया। कहा कि एक सप्ताह के भीतर युवा आयोग अस्तित्व में आ जायेगा। साथ ही जिले के 25 युवाओं को सम्मानित भी किया गया। युवा चेतना दिवस पर मंडलायुक्त अरविन्द सिंह हयांकी व जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया और पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वामी विवेकानंद के वक्तव्य ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको, जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए’ को अपनाने का आह्वान किया। कहा कि स्वामी विवेकानन्द भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। हमें उनके बताये हुये मार्ग का अनुश्रवण करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से दोतरफा संवाद स्थापित किया। साथ ही योजनाओं व नीतियों में शामिल करने के लिए युवाओं से सुझाव भी मांगे। सीएम ने कहा कि हमें स्वरोजगार की ओर फोकस करना होगा और स्थानीय उत्पाद खान-पान को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने जो हमको दिया है, उसका बेहतर इस्तेमाल करते हुये वैल्यू एडिसन भी करना होगा। कहा कि एक सप्ताह के भीतर युवा आयोग बनाया जायेगा, जिसमें युवाओं की जिज्ञासा व शंकाओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 127 जगह विद्यार्थियों का निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। जिसमें प्रथम को 1 लाख, द्वितीय को 75 हजार व तृतीय को 50 हजार की धनराशि पुरस्कार में दी जायेगी।
इस दौरान मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने हाईस्कूल के टॉपर नेहा बिष्ट, हिमानी मेहता, हर्षित बोरा, अर्पित जोशी, अंशुल अग्रवाल व इन्टर के टॉपर करूणा बुडलाकोटी, युगल जोशी, मुकेश उपाध्याय, अंजलि वर्मा,एनएसएस के मोहित कार्की, दीक्षा बिष्ट, कनक पाण्डे, रजिया खांन मुख्यमंत्री रोजगार योजना के स्वरोजगारी शालिनी पंत, सौरभ नयाल, कविता, राहुल फुलारा, कमल पाण्डे तथा स्वयं सहायता समूह की यामिनी आर्या, पुष्पा पडालिनी, पुष्पा देवी, सुनिता बोरा, ज्योति को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वीसी में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, केएस टोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, एपीडी संगीता आर्या,जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी के अलावा स्कूली छात्र-छात्रायें, स्वयं सहायता समूह के लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस विशेषः जब एक पहाड़ी महिला ने जंगलों के लिए बदल दी इतिहास की दिशा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440