समाचार सच, हल्द्वानी। रामलीला की तालीम के दौरान बालिका से छेड़छाड़ कर दी गई। मामले में बालिका की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुभाष नगर में चल रही रामलीला में बालिकाएं पात्रों की भूमिका निभा रही हैं। बताया जाता है कि एक 11 वर्षीय बालिका भी आवास विकास निवासी हरीश भट्ट से तालीम लेने जाती थी। आरोप है कि बीती शाम हरीश भट्ट ने बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसकी जानकारी घर पहुंचने पर बालिका ने अपनी मां को दी। इस पर बालिका की मां ने कोतवाली पहुंच पुलिस को मामले से अवगत कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













