लालटेन लेकर त्रिवेन्द्र को आइना दिखायेंगे कांग्रेसी

खबर शेयर करें

-सरकार के तीन साल पूरे होने पर 26 को भरेंगे हुंकार भरेंगे
-भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित रही है: डॉ इंदिरा हृदयेश

समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने भाजपा सरकार पर हर मुद्दे पर विफल होने का आरोप लगाया है। यहां स्वराज आश्रम में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित रही है। जिसके चलते जनता परेशान है। महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और विकास के मुद्दे से जनता का ध्यान बंटाने के लिए भाजपा सरकार जनविरोधी निर्णय ले रही है। कांग्रेस 26 फरवरी को आम जनता के बीच लालटेन लेकर जायेगी और उत्तराखंड में काबिज त्रिवेंद्र सरकार के विकास कार्यों को ढूंढेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी ली जायेगी। साथ ही जनता को होने वाली समस्याओं से भी रूबरू हुआ जायेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपानीत त्रिवेन्द्र सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर हैं और तीन साल में विकास का कोई नया पत्थर नहीं लगा। नगर निगम का सीमा विस्तार तो कर दिया गया, लेकिन वहां अभी तक कोई सुविधाएं नहीं दी गई हैं। बढ़े हुये हाउस टैक्स व प्राधिकरण के नाम पर आम जनता की परेशानियों में इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाकर आम जनता के घर बनाने के सपने को तोड़ दिया है। इसी सब बातों को लेकर 26 को दिन में लालटेन लेकर त्रिवेन्द्र सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जायेगा। कहा कि कांग्रेेस भाजपा सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करायेगी। यदि जरूरत पड़ी तो जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी।

बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, मंजू तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440