सीपीएस किड्स स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। त्रिलोक नगर स्थित सीपीएस किड्स स्कूल में वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पार्षद डनानस ठंसनजपलं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की संस्थापक सुषमा जोशी तथा प्रधानाचार्या पूजा जोशी ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, रंगारंग समूह नृत्य तथा प्रेरणादायक लघु नाटिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों के आत्मविश्वास और मंच संचालन ने उपस्थित अभिभावकों की खूब तालियाँ बटोरीं।

यह भी पढ़ें -   85 करोड़ के हाई-टेक डेयरी प्लांट का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता-स्वच्छता व्यवस्था पर निदेशक ने जताया संतोष

मुख्य अतिथि मुकुल बलूटिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों का महत्व समझाते हुए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय ही वह आधार है जहाँ से उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं होली के दिन करने वाले 3 सबसे आसान और प्रभावी उपाय

विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440