भगवान गणेश जी के भजनों से टंडन भवन परिसर हुआ भक्तिमय, श्रद्धालुओं ने झूमझूम कर मनाया विघ्नहर्ता को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अनंत चतुर्दशी पर यहां मिनी स्टेडियम के समीप टंडन परिजनों द्वारा अपने भवन में विराजमान भगवान गणेश की मूर्ति के समक्ष छठे दिन विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। इस मौके पर जहां एक ओर भक्तिमय भजन संध्या में कलाकारों द्वारा दी प्रस्तुति से टंडन भवन का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं दूसरी ओर उपस्थित भक्तजनों ने झूमझूम कर विघ्नहर्ता को मनाया। भजन संध्या के अंत में आरती की गयी और प्रसाद का वितरण किया गया।
समाजसेवी एवं लॉयनेस क्लब की अध्यक्षा अरूणा टंडन ने बताया कि उनके द्वारा कई वर्षों से अपने घर में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को विराजमान किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह शाम को पूजा अर्चना व भजनों के साथ आरती की जाती है। 9 सितम्बर को भक्तिभाव व विधिविधान के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: पांच नए मंत्रियों की एंट्री, संतुलन साधने की कोशिश

इस अवसर पर आलोक टंडन, अलका टंडन, रितु टंडन, सगीता टंडन, सृष्टि टंडन, मोना, दीपक, समीर, अंचल, संजीव राघव, नरेश कंसल, शशि कंसल, कुसुम दिगारी, गीता बिष्ट, विद्या मर्तोलिया, पलक रौतेला, शर्मिला सेन, प्रकाश भट्ट, कनिष्का, मोटिवेशनल स्पीकर कुलदीप सिंह सहित आदि भक्तजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि में मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है लाल रंग? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440