हल्द्वानी महानगर के वार्डों में शुरू हुआ टैंकरों से छिड़काव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते गुरूवार को नगर निगम हल्द्वानी ने टैंकरों से वार्डों में सेनिटाइज छिड़काव करने की तैयारी पूरी कर महानगर के कई वार्डों में कार्य शुरू कर दिया हैं। जबकि शुक्रवार से प्रति दिन 60 वार्डों में सेनिटाइज का छिड़काव किया जायेगा।

कोरोना वायरस जैसी महामारी से नगर को बचाने के लिये नगर निगम बीते दिनों से महानगर में सेनिटाइज छिड़काव कराने की तैयारी में लगा हुआ था। इसके लिये नगर निगम द्वारा 60 टैंकरों की व्यवस्था करके अत्याधुनिक छिड़काव मशीनें लगाकर उनमें छिड़काव दवाई डलवाई। गुरूवार को दोपहर बाद टैंकरों से नगर के कुछ वार्डों से सेनिटाइजर करन का कार्य शुरू किया गया। शुक्रवार से सेनेटाइज का छिड़काव की सुविधा रोजाना सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

इस मौके पर मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने बताया कि निगम ने टैंकरों में नई तकनीक से छिड़काव करने वाली मशीन और टैंकरो को संचालित कर रहे कर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हे मास्क और गलब्स के साथ-साथ सेनिटाइजर की भी व्यस्थता की है। उन्होंने टीम को निर्देश देते हुए कहा कि वह पूरे शहर में सेनेटाइज करते समय ध्यान दे कि कोई भी जगह सेनिटाइजेशन से न छूट पाए और साथ ही स्वच्छता का भी ध्यान रखने को भी कहा। वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सेनिटाइजर टैंकरो के के माध्यम से वार्ड के प्रत्येक हिस्से को सेनिटाइजर अवश्य कराए। जिससे कोरोना वाइरस से नगर के प्रत्येक व्यक्ति को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि वार्डो की सफाई समस्याओं का निराकरण भी सफाई कर्मियों से करवाए। उन्होंने महानगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय पर खरीददारी करते समय वे दूरी अवश्य बनाये।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

इधर उक्त कार्य के संबंध में समाचार सच की टीम से बात करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज काण्डपाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी 60 वार्डो में सेनिटाइजर छिड़काव का कार्य गुरूवार से शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए 60 टैंकरों की व्यवस्था की गई है। जो शहर के प्रत्येक वार्ड में जाकर शहर को सेनिटाइज करेगें। उन्होंने बताया कि सेनेटाइज का छिड़काव की सुविधा रोजाना सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। उनका कहना है कि शहर के सभी नागरिक संयम रखे, निगम उनकी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का पूरा ध्यान रखेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440