शिक्षिका नमिता नैनीताल जनपद के 26वें अनमोल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/ओखलकांडा। पर्वतीय क्षेत्र ओखलकांडा के सुदूरवर्ती गाँव में राजकीय विद्यालय में तैनात शिक्षिका नमिता सुयाल को मिशन शिक्षण संवाद संस्था द्वारा विद्यालयी विकास,छात्र हित व समाज हित में कार्य करने के लिए नैनीताल जनपद के 26 वें अनमोल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। संस्था के राज्य संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता द्वारा इसकी घोषणा की गयी। नमिता सुयाल सरकारी स्कूलों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती हैं और अपनी और से जो भी बन पड़ता हैं वह मदद करती हैं। उनके द्वारा प्रतिवर्ष कई निर्धन विद्यार्थियों को कॉपी,पेन-पेंसिल,बस्ते उपलब्ध करवाये जाते हैं।इसी क्रम को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने एक संस्था आओ खुशियां बांटे का भी गठन किया हैं। स्वयं को मिले इस पुरस्कार से उत्साहित नमिता ने कहाँ कि उन्होने कभी भी कोई कार्य पुरस्कार मिलने की दृष्टि से नहीं किया और बिना अप्लाई किये उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना जाना मेरे उत्साह को और बढ़ायेगा।उन्होंने मिशन शिक्षण संवाद संस्था के राष्ट्रीय संयोजक विमल कुमार व राज्य संयोजक लक्ष्मण सिंह मेहता का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पार्षद प्रीति आर्या ने रखीं पांच प्रमुख मांगें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440