उत्तराखण्ड के इन विद्यालयों में शिक्षक मिले नदारद, प्रधानाध्यापक समेत 12 शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मनुबांस सहित तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। दो विद्यालयों में व्यवस्था दुरुस्त मिली, लेकिन अटल उत्कृष्ट कॉलेज में दो अध्यापकों के अनुपस्थित रहने सहित अव्यवस्था मिलने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने पहले तो शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई उसके बाद प्रधानाध्यापक समेत 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जब तक विद्यालयों में व्यवस्था में सुधार नहीं हो जाता तब तक वेतन पर रोक लगी रहेगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता शनिवार सुबह 8रू45 पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मानुबांस पहुंचे। जैसे ही कॉलेज में दाखिल हुए तो बच्चे इधर-उधर खड़े हुए थे। शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने फोन आदि में मशगूल थे। कॉलेज में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें -   विजयादशमी 2026: दशहरे से जुड़ी ये सबसे खास और महत्वपूर्ण बातें महत्व और परंपराएं

निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में पहुंचे तो दो अध्यापक अनुपस्थित मिले। वहीं पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज इमली खेड़ा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोहलपुर में व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर उनकी सराहना की। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानाध्यापक सहित 12 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। मामले में जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440