घर से किशोर लापता, परिजनों ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक किशोर घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है। बनभूलपुरा के इन्द्रानगर निवासी शबनम के अनुसार उसका 13 वर्षीय पुत्र अलफैज बीती 13 जनवरी को अचानक घर से बिना बताये कहीं चला गया। उसकी यारी-दोस्ती के अलावा रिश्तेदारी में भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है और पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोर को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इधर परिजनों को उसकी अनिष्ट की आशंका सता रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440