विद्युत करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। होली खेलकर बाथरूम में नहा रहे किशोर की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विद्युत करंट से किशोर की मौत की घटना राजपुरा क्षेत्र की है।

यहां कुष्ठ आश्रम के पास रहने वाला 17 वर्षीय रितिक कश्यप सोमवार को होली मनाने के बाद बाथरूम में नहाने गया था। इस दौरान वह पानी की मोटर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो परिवारजन हक्के-बक्के रह गये। बाथरूम में रितिक अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440