हल्द्वानी में फांसी के फंदे में झूलकर किशोरी ने मौत को लगाया गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किशोरी ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Teenager hanged herself to death in Haldwani

जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर, इन्द्रानगर निवासी 17 वर्षीय शिवांगी साहू पुत्री संजय साहू ने आज बुधवार की दोपहर घर में लगे पंखे के कुंडे में चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। घटना के समय परिवारजन घर से बाहर थे। जब कुछ देर बाद वह लौटे तो शिवांगी को फंदे में झूलता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! पांच पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी ठंड
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440