सड़क हादसे में घायल किशोर ने एसटीएच में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल किशोर ने एसटीएच में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।

जानकारी के अनुसार बीते दिवस सितारगंज निवासी 13 वर्षीय मानव अपने भाई शांतनु के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इस बीच उनके आगे चल रही कार का किसी ने अचानक दरवाजा खोल दिया। जिससे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में शांतनु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मानव को उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   २३ फरवरी २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

Teenager injured in road accident died during treatment at STH

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440