समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के बद्रीपुरा तल्ला गोरखपुर से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गयी। पीड़ित पिता ने पुलिस से उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी ढूंढ खोज शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में बद्रीपुरा, तल्ला गोरखपुर निवासी नीरज सक्सेना ने कहा है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री जानकी सक्सेना उर्फ रिशीका बीती दोपहर अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हार कर पीड़ित पिता ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



