किशोर घर से लापता, परिजन परेशान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक किशोर घर से लापता हो गया। गलत संगत में पड़ा यह किशोर बात-बात पर मरने की धमकी देता था। जिसके चलते परिवारजन काफी परेशान हैं। पिता ने पुलिस से पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है। हरनन्दन गुप्ता निवासी उजाला नगर का कहना है कि उसका 16 वर्षीय पुत्र आर्यान गुप्ता गलत संगत में पड़ गया है। जिसके चलते वह आये दिन घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता है। साथ ही बात-बात पर मरने की धमकी देता रहता है। वह बीती 9 मर्च की दोपहर से घर से गायब है। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440