घर से सामान लेने निकली किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर से सामान लेने निकली किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी महिला के अनुसार उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीती 8 जनवरी को घर से सामान लेने के लिए निकली। लेकिन इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और ढूंढ़खोज शुरू की गई। रिश्तेदारी के अलावा किशोरी की सहेलियों से भी उसके बारे में पता किया गया। लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इधर परिजनों को किशोरी की अनिष्ट की आशंका सता रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440