बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर हुआ लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुलिस से अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में जुनैद निवासी नईबस्ती, कब्रिस्तान गेट का कहना है कि उसका 13 वर्षीय पुत्र मो. शारिक बीती 9 अक्टूबर की दोपहर अचानक घर से लापता हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। उसने पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर सिडकुल में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस-पहचान अब तक नहीं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440