समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र में 6 पेटी अवैध शराब के साथ एक टेंपो चालक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
आपको बताते चले कि नैनीताल जिले में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र से एक संदिग्ध टेंपो चालक को मीरा मार्ग पर रोका गया। तलाशी लेने के दौरान टेंपो में अंग्रेजी शराब की 6 पेटियां बरामद हुई। पकड़े गये चालक ने पूछताछ अपना नाम अर्जुन टम्टा पुत्र हरीश चन्द्र टम्टा निवासी गौलापार काठगोदाम बताया है। आरोपी ने पकड़ी गयी शराब को ऊंचे दामों पर बेचे जाने की बात कही है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, एसआई हीरा सिंह भंडारी, हेड कास्टेबिल इसरार नबी, अरूण राणा और कास्टेबिल संतोष बिष्ट शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















