डीएम ने दिये समिति गठित करने के निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहां की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए डा0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय को अस्थायी रूप से तत्काल कोरोना स्पेशलिस्ट चिकित्सालय के रूप मे विकसित किया जाना है। उन्होंने सुशीला तिवारी चिकित्सालय को कोरोना वायरस स्पेशलिस्ट चिकित्सालय विकसित किये जाने लेकर आवश्यक उपकरणों, चिकित्सकीय स्टाफ व अन्य संसाधनों की उपलब्धता के लिए प्राचार्य डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, सीएमओ व सीएमएस एसएस जीना बेस चिकित्सालय की समिति गठित की।
डीएम बंसल ने गठित समिति से शीघ्र सुशीला तिवारी चिकित्सालय को कोरोना स्पेशलिस्ट चिकित्सालय संचालित करने को चिकित्सालय में कक्षों, वार्डस, आईसीयू केे चिहिन्करण करने को कहा। उन्होंने संक्रमित व्यक्तियों को भर्ती को लेकर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता व वैन्टीलेटर, ओटी तथा अन्य उपकरण तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सकों, चिकित्सकीय स्टॉफ, सहवर्ती स्टाफ की आवश्यकता पदवार संख्या की सूची भी देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि मात्र प्रसूति विभाग का संचालन सुशीला तिवारी चिकित्सालय में किया जायेगा, इसके लिए व्यवस्थायें सुनिश्चित करने और उपकरणों आदि की आवश्यकता के मद्देनजर अवगत कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहां की सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में बेस चिकित्सालय के अलावा एसटीएच का भी संचालन किया जायेगा। गठित समिति को कक्षों, संसाधनों आदि की चैकलिस्ट तैयार करने व आवश्यक संसाधनों का परीक्षण करने की प्रक्रिया तथा कार्ययोजना दो दिन में ( 6 अपै्रल ) तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश गठित समिति को दिये।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















