किरायेदारिनी ने लगाया मकान मालिक पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किरायेदारिनी महिला ने भवन स्वामी पर घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लाइन नंबर 10, आजाद नगर निवासी महिला द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते दिवस उसका मकान मालिक मुन्ना उसके कमरे में घुस आया और किराये की मांग करने लगा। जब उसने पति के घर में न होने की बात कही तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि मुन्ना ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440