गौलापार क्षेत्र में चोरों का आंतक, आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन, कहा- शीघ्र हो चोरो की गिरफ्तारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में चोरों का आंतक फैला हुआ है। चोरों ने एक सप्ताह के भीतर चोरी की चार वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिससें क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हैं। रविवार को क्षेत्र के लोगों ने खेड़ा में पुलिस के पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

अब तक चोर ने क्षेत्र की इन दुकानों को बना चुकें हैं अपना निशाना
आपकों बता दें कि चोर अभी तक परचून, बाइक रिपेयरिंग और मोबाइल रिचार्ज व स्टेशनरी की दुकान में अपना हाथ साफ कर चुके हैं। शनिवार की रात को भी खेड़ा निवासी सूरज जोशी की कॉस्मेटिक की दुकान के ताले तोड़ कर बदमाश करीब तीस हजार का सामान व नगदी ले उड़े हैं।

यह भी पढ़ें -   ताबड़तोड़ प्रचार में उतरे बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट, कहा-एक-एक वोट की ताकत से संभव हुए राम मंदिर निर्माण समेत यह बड़े काम

आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने कहा कि चोर क्षेत्र में एक सप्ताह में चार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बीती रात भी चोरों ने एक कॉस्मेटिक दुकान के ताले तोड़ दिए और वहां से हजारों का सामान पार कर लिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस क्षेत्र में गश्त नहीं कर रही है। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द गिरफ्तारी किये जाने तथा चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाये जाने की मांग की हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में महिलाओं की रामलीला का मंचन 1 अप्रैल सेे होगा शुरू, सभी तैयारियां पूर्ण

प्रर्दशन के दौरान क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शीघ्र ही चोरों की जल्द गिरफ्तारी की जाती हैं तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन करने वालों मुख्य रूप से ललित जोशी, अभिषेक सुयाल, प्रकाश जोशी, पंकज सिंह बिष्ट, गिरजेश बेलवाल, मयंक जोशी, सूरज जोशी, भोला दत्त बेलवाल सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440