मदरसे की आड़ में आतंक नहीं चलेगा…” बजट सत्र में गरजे सीएम धामी, कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का बड़ा आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेता सरकार को मदरसा विरोधी बताने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सरकार केवल अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी मदरसे की आड़ में आतंक या राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाई जाएंगी, तो सरकार बिल्कुल सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में ऐसे किसी भी तत्व को पनपने नहीं दिया जाएगा।

सीएम धामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यक समुदाय को अपनी राजनीति का टूलकिट बनाकर रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक सिर्फ वोट बैंक रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार चाहती है कि अल्पसंख्यकों के हाथ में टूलकिट नहीं बल्कि शिक्षा और विकास के अवसर हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जन-जन के विकास और विश्वास की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस विश्वासघात और वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं पर काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य को आत्मनिर्भर बनाना, अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना और उत्तराखंड को विश्व की पर्यटन व आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करना है।

यह भी पढ़ें -   ईरान-इजरायल युद्ध का असर! उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में, देहरादून में SEOC पर अधिकारियों की तैनाती

सीएम धामी ने कहा कि पिछले कुछ समय में बाहरी लोग बड़े उद्योग, संस्थान या सामाजिक कार्य के नाम पर राज्य में बड़ी-बड़ी जमीनें खरीद रहे थे, जबकि उनका असली उद्देश्य कुछ और होता था। इसी वजह से राज्य में सख्त भू-कानून लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाकर उन लोगों पर भी कार्रवाई की है जो नाम और वेश बदलकर धार्मिक यात्रियों से ठगी करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छद्म वेश में धोखाधड़ी करने वाले और घुसपैठियों को देवभूमि उत्तराखंड में किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440