परिन्दों की सेवा को थाल सेेवा की अनूठी पहल

खबर शेयर करें

-पक्षी प्रेमियों को दिये गये पांच सौ भोजन पात्र

समाचार सच, हल्द्वानी। लिटिल मिरेकल फांउडेशन टीम ने थाल सेवा करने के अलावा पक्षियों के प्रति भी अपनी दरियादिली दिखाते हुए लगभग पांच सौ घरों में उनके भोेजन आदि के लिए पक्षी सेवा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पक्षी प्रेमियों को सेवा दान नामक पात्र दिया जायेगा। टीम के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेव ने बताया कि अभी तक वह थाल सेवा के माध्यम से लोगों को रोजाना भोजन करा रहे हैं। इसके साथ अब बेजुबान परिन्दों के लिए भोजन की व्यवस्था उनकी टीम द्वारा की जा रही है। जिसका शुभारंभ संरक्षक सुनीता वासुदेव के द्वारा किया गया। उनका कहना था कि पक्षी सेवा करने से जहां एक ओर मन को शान्ति मिलती है वहीं बेजुबान पक्षी भूख व प्यास से व्याकुल नहीं रहेंगे। इस अवसर पर दिनेश मानसेरा, गिरीश गुप्ता, अतुल वर्मा, अवनीश राजपाल, संजय बग्गा, लवकुश यादव, अदनान खान आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440