थालसेवा ने वैक्सीन लगाने वालों की सेवा में लगे वारियर्स को बांटा जूस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लिटिल मिरकल्स फाउंडेशन टीम थालसेवा ने आज एम.बी.महाविद्यालय हल्द्वानी परिसर में कोविड वैक्सीन लगाने और लगवाने वालो को जूस बांटा। टीम थालसेवा के उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा ने बताया कि उमस भरे मौसम को देखते हुए टीम थालसेवा ने आज वैक्सीन लगवाने वालो की चिंता करते हुए जूस वितरित किया। श्री वासुदेवा ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे वैक्सीन लगाने वालों को टीम थालसेवा द्वारा प्रतिदिन उच्च कोटि का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है । ये सिलसिला तब तक जारी रहेगा जबतक वैक्सीन कैम्प लगेगा। टीम थालसेवा की तरफ से राकेश पांडेय, विक्रम सिंह, राजीव बग्गा आदि ने सेवा की। साथ ही छठिया पाखड़ सेवा संस्थान के सदस्यों ने भी सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार | कुशग्रहणी अमावस्या पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440