करोड़ों की जमीन ठगी का फरार आरोपी चोरगलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करोड़ों रुपये की जमीन ठगी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में नवाबी रोड, हल्द्वानी निवासी श्रीमती कमला देवी सहित अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री के नाम पर करीब 1 करोड़ 44 लाख 49 हजार रुपये की ठगी की है। इस संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का विकास संकल्प मजबूत- पहली कैबिनेट बैठक में जनहित के 16 अहम फैसले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   किच्छा में सनसनीः बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, पहचान बनी चुनौती

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपांशु बेलवाल पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त बेलवाल, निवासी सुरेंद्रपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया के रूप में हुई है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी और हेड कांस्टेबल मलखान सिंह भी शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440