हल्द्वानी में घरों से महिलाओं के वस्त्र चोरी करने वाला आरोपी दबोचा, कारण जानकर पुलिस भी हैरान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में महिलाओं के कपड़े चोरी होने की घटनाओं से जुड़ा मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। एक घर में घुसकर सूख रहे महिला के कपड़े चुराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गत 19 जून की तड़के एक युवक दीवार लांघकर एक आवासीय परिसर में दाखिल हुआ और वहां बाहर सूख रहे महिला के कपड़े लेकर फरार हो गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई।

यह भी पढ़ें -   भाजपा प्रकोष्ठों को मिला मिशन 2027 का मंत्र, जन-जन तक पहुंचें सरकार की उपलब्धियां: धामी

घटना के संबंध में पीड़ित महिला द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले और टीम ने पंचायतघर रोड क्षेत्र स्थित एक मैदान के पास से आरोपी निकेत सिंह बिष्ट को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़ें -   कृष्णा विहार में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुछ वर्षों पूर्व विदेश से पढ़ाई पूरी कर वापस लौटा था। उसने बताया कि एक परिचित के कहने पर उसने इस तरह की हरकत की, क्योंकि उसे विश्वास दिलाया गया था कि ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस दावे को आरोपी का व्यक्तिगत बयान बताते हुए मामले को कानून व्यवस्था और अपराध की दृष्टि से देखा है।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440