प्रभावित व्यापारियों को मिला प्रतिनिधियों का आश्वासन, शासन-प्रशासन से कराई जाएगी वार्ता, मजबूती से रखा जायेगा व्यापारी का पक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। संयुक्त व्यापारी संघर्ष समिति द्वारा आज हिन्दू धर्मशाला में एक बैठक आयोजित में निवर्तमान महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई प्रतिनिधियों ने सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही समिति के एक शिष्टमण्डल की शासन-प्रशासन से वार्ता करवाई जायेगी। जिसमें व्यापारियों का पक्ष मजबूती से रखा जायेगा।

बैठक में जिला जिला प्रशासन द्वारा आनन फानन में व्यापारियों की दुकानों को स्वयं हटाने के लिए दिए गए नोटिस की कड़े शब्दों में निंदा की गई, और जल्द ही इस तुगलकी फरमान को वापस लिए जाने पर बल दिया, साथ ही 12 सदस्यों का एक दल बनाया गया है जो प्रशासन से व्यापारियों का पक्ष रखकर उन्हें उजड़ने से पूर्व विस्थापित करने पर वार्ता करेगा, और साथ ही प्रभावित दुकानों के लिए क्षतिपूर्ति की मांग करेगा।

यह भी पढ़ें -   जब तनाव ज्यादा बढ़ जाये तो कैसे त्वरित दूर करें

बैठक में व्यापारी प्रतिनिधियों के द्वारा आपस में वार्ता कर 12 सदस्यों के दल को लिखित रूप से हस्ताक्षर कर अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए कहा कि ये दल जो व्यापारियों के हितों हेतु निर्णय लेगा वो सर्वमान्य होगा।

बैठक में पीड़ित व्यापारियों को समर्थन देने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, निवर्तमान महापौर जोगिंदर सिंह रौतेला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री ललित जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रताप रैकवाल भी बैठक में उपस्थित रहे। उक्त प्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा, जल्द ही प्रभावित व्यापारियों के शिष्टमंडल की वार्ता शासन-प्रशासन से कराई जाएगी, और व्यापारी का पक्ष मजबूती से रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें -   १९ अक्टूबर २०२४ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

बैठक में पीड़ित व्यापारियों के साथ व्यापारी प्रतिनिधि के रूप में जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, रूपेंद्र नगर, उपाध्यक्ष पवन सागर, पंकज कंसल, उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी डब्बू, महिला संयुक्त सचिव किरन जोशी, उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता युवा नगर महामंत्री तनिष्क शर्मा, अमरजीत सिंह चड्ढा, दल्ली नागपाल, अखिल भंडारी, परमजीत सिंह संटी, हरि मोहन अरोड़ा मोना, पंकज कपूर, प्रेम चौधरी, बलविंदर सिंह, मुकेश ढींगरा, गोविंद बगड़वाल, राजीव जायसवाल ,मनीष वर्मा, सतविंदर अरोड़ा, लकी अरोड़ा, विकास धिगड़ा,मोहम्द अनीस, केतन गुप्ता, राजू जोशी, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, पवन सागर, मयंक गुप्ता, रिंकल आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440