मूली के अंदर मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, मूली खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

खबर शेयर करें

 समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। वैसे तो मूली का उपयोग हम अधिकतर खाने के साथ सलाद के रूप में करते हैं, अधिकांश लोग मूली के पराठे बनाकर भी खाते हैं। मूली खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, सर्दियों में मूली जरूर खाना चाहिए। मूली के अंदर मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। मूली खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

मूली के सेवन के फायदे
मूली का सेवन दिल की बिमारीयों के खतरे को भी कम करता है। इससे आपके रक्त प्रवाह में सुधार होता है। इन सबके अलावा भी मूली खाने के कई अन्य फायदे हैं, तो चलिए इस पोस्ट में आगे जानते हैं मूली से होने वाले फायदों के बारे में-

कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है मूली
वैसे तो कैंसर बहुत ही घातक बीमारी है। मूली पेट, मुंह, आंत और किडनी के कैंसर से लड़ने में मदद करती है। मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन बी और एंथोकाइनिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर को हराने में सहायक होता है।

ब्लड प्रेशर को भी करता है कंट्रोल
मूली में पोटैशियम और एंटी हाइपरटेंसिव तत्व मौजूद होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को मूली को सेवन जरूर करना चाहिए। खाना खाने के आधे घंटे पहले अगर मूली खाएं तो ये और भी फायदा करता है।

यह भी पढ़ें -   सांसद अजय भट्ट ने विकास कार्यों की समीक्षा की, गोला पुल की सुरक्षा और बिजली सेवाओं पर सख्त निर्देश

आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है
प्रतिदिन मूली का सेवन आंखों के लिए भी लाभप्रद है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें मौजूद विटामिन बी और सी आंखों के लिए लाभकारी होते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंखें स्वस्थ रहें तो सेव, संतरे और आंवले के साथ-साथ मूली का सेवन भी जरूर करें।

पायरिया में भी होता है सहायक
मसूढ़ों से खून आना यानि पायरिया की स्थिति में भी मूली खाना लाभकारी होता है। रोज दिन में दो से तीन बार मूली के रस से कुल्ला करने से पायरिया में लाभ मिलता है। आप चाहें तो मूली के रस को भी पी सकते हैं।

मूली के सेवन के फायदे
मूली को अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं और बीमारियों में भी कमी आती है।

सर्दी-जुकाम करे दूर
मूली एंटी-कांजेस्टिव गुणों से भरपूर होती है। एंटी-कांजेस्टिव गुणों के कारण इसके सेवन से मौसमी सर्दी, जुकाम और खांसी दूर भाग जाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में तो इसे रोज खाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

डाइबीटीज में लाभकारी
डाइबीटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए भी मूली काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद करता है और सुगर के लेवल को भी कम करता है।

मूली वजन घटाने में है सहायक
अगर आप मोटापे से परेशान हैं या वजन कम करना चाह रहें हैं तो मूली खाना शुरू कर दें। मूली खाने से पेट भरा-भरा लगता है और भूख शांत होती है। कम भूख लगने से आप कम खाना खाएंगे और फिट रहेंगे। मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

मूली के औषधीय गुण
मूली का सेवन थकान कम करने और अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है।

पाइल्स में भी लाभदायक है मूली का सेवन
मूली का सेवन पाइल्स के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। इसे घिसकर या रस निकालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके रस के इस्तेमाल से संक्रमित जगह की जलन कम होती है। 

विषैले तत्वों को बाहर निकालता है
मूली नेचुरल क्लींजर का काम करती है। मूली में मूत्रवाधक गुण होता है जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखता है। ये हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करने में भी सहायता प्रदान करती है। इस गुण के कारण मूली को नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440