
समाचार सच, हल्द्वानी। प्राचीन शिव मन्दिर कमेटी मंगल पड़ाव द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुये रानीबाग मे गणपति के उद्द्घोष के साथ विसर्जित किया गया।

ज्ञात हो कि विगत 31 अगस्त से प्रारम्भ हुए गणेश महोत्सव के अन्तिम दिन दिल्ली से आए कलाकारों ने झाकियांे के माध्यम से जहां जनता को मन मोहा था वहीं आज 6 सितम्बर को पदाधिकारियों द्वारा सपत्नि पूजा अर्चना कर पंडाल में विराजे भगवान गणेश की प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में डोल नगाड़े व बैंड बाजों के साथ मंगल पड़ाव से समता आश्रम गली होते हुए रामपुर रोड से मुख्य बाजार होते हुए रानीबाग को प्रस्थान हुई। जहाँ गणपति के जयकारों से गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र पंजाब बैंड रहा। महिलाओं द्वारा धार्मिक नृत्य ने मन मोह लिया। कार्यक्रम सयोजक हरिमोहन आरोड़ा अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता डीके महामंत्री पद्म पाल ने शहर वासियों व कमेटी के पदाधिकारियों के सहयोग के लिये आभार जताया।
रूपेन्द्र नागर स्वर्ण लाल चंद्रशेखर दानी अशोक सिंधी घनश्याम साहू सोनू शौरी, विवेक शर्मा, सन्नी कपूर, राजू जायसवाल, शिव कपूर, वीरेंद्र जायसवाल, प्रीति आर्या, हरीश नाथ गोस्वामी, दीपांशु शर्मा, विपिन साहू, हिमांशु मिश्रा, महेश आहूजा, सूरज लम्बा, पूरन सागर, अमित आशवानी आदि थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















