गौलापार के नाराज क्षेत्रवासियों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव, ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं से करवाया अवगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार के नाराज क्षेत्रवासियों ने शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर आवासीय योजना रद्द करने समेत कई मांगों से उन्हें अवगत करवाया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के ग्रामीण इलाकों में बनने से माहौल खराब होगा। साथ ही उपजाऊ भूमि भी बर्बाद होगी।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने कहा कि बार-बार शासन प्रशासन को ज्ञापन देने के पश्चात अभी तक प्रस्तावित आवास योजना निरस्त नहीं की गई है। चेतावनी दी कि यदि योजना निरस्त नहीं हुई तो वह ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि गौलापार क्षेत्र के सिंचाई नहर पूरी तरह से खराब हो चुकी है। जगह-जगह नहर बंद हो जाने के चलते किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में किसानों के आगे संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि जल्द व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहर को सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी के आवंटन की भी बात कही। प्रधानमंत्री आवासीय योजना को रद्द करने की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि मामला शासन स्तर का है। लिहाजा इससे संबंधित समस्याओं से शासन कोअवगत कराया जाएगा। इस दौरान हरेंद्र बोरा, बलवंत मेहरा, संध्या डालाकोटी, अर्जुन बिष्ट, एससी विभाग के अध्यक्ष इंद्रपाल, हरेंद्र क्यूरा, बीना जोशी, बीडीसी मेंबर धर्मेंद्र रैक्वाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सम्मल, महिपाल रैक्वाल, गजेंद्र सामंत, दीवान सिंह, उमेश कबड्वाल व कैलाश समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाने का संकल्प, वंदे मातरम् ग्रुप की मुहिम बनी मानवता की मिसाल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440