धमाके से गूंज उठा रूद्रपुर का इलाका, गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा है गया। यहां ट्रांजिट कैंप के कृष्णा कॉलोनी (Krishna colony) में एक दो मंजिला मकान में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके (gas cylinder explosion) के साथ फट गया। इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक कृष्ण कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप निवासी प्रेम नारायण कश्यप के घर रिश्तेदार आए हुए थे। बृहस्पतिवार की शाम प्रेम नारायण बेटी नीतू व रिश्तेदार भूपराम घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि नीतू खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। सिलिंडर खत्म होने पर उसने दूसरा सिलिंडर लगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं लगा सकी। नीतू ने फूफा भूपराम को आवाज दी तो उसने सिलिंडर को चूल्हे में फिट किया।

जैसे ही भूपराम ने चेक करने के लिए माचिस जलाई तो वहां भयंकर धमाका हो गया। धमाके में नीतू (17) और भूपराम (41) बुरी तरह झुलस गए। विस्फोट इतना तेज था कि उस घर के एक हिस्से की पूरी दीवाल उड़ गई। दोमंजिला मकान का मलवा पीछे रह रहे अमृत गुआ और मदनलाल के मकान पर जा गिरा। जिसमें कल्पना (36), उसकी बेटी दीपिका (6), बेटा दीपांकर (13) और दूसरे घर में मौजूद मदनलाल की बेटी विनीता (15) घायल हो गई। घटना के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई घायल लोगों को निजी गाडियों से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   क्या राखी बांधते ही टूट जाए तो क्या ये संकेत अशुभ है? क्या पिछली राखी को उतारकर फेंक देना चाहिए या नहीं

घटना की खबर मिलते ही विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पूरे घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और उसके पश्चात घायलों को जिला हॉस्पिटल में प्राथमिकता से उपचार दिए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   यूकेएसएसएससी ने जारी किया 15 समूह-ग भर्तियों का कैलेंडर, जानिए कब आएंगे विज्ञापन और कब होंगी परीक्षाएं

The area of Rudrapur reverberated with the explosion, 6 people injured due to gas cylinder explosion

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440