नवयुवक संघ परिवार के श्री गणेश उत्सव पंडाल में दूसरे दिन भजनों से वातावरण हुआ भक्तिमय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नवयुवक संघ परिवार द्वारा यहां हिमालया फार्म, बरेली रोड में आयोजित श्री गणेश उत्सव के दूसरे दिन भी गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों अपनी कला की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वही महिलाओं ने भजन और झांकियों की भी प्रस्तुति दी गई।

नवयुवक संघ परिवार के पंडाल में सुबह पंडित ललित पाण्डे ने विधि-विधान से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद आरती की गई। यहां दिनभर भक्तों ने भगवान गजानन का दर्शन किया। शाम को यहां भजन मंडलियों ने भजन और झांकियों की प्रस्तुति दी। गणेश महोत्सव में दूसरे दिन आरती में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े।
परिवार के मुख्य आयोजक हरीश सोनूपुरी ने बताया कि सोमवार को सायं 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें बिजनौर की प्रीति चौधरी एवं प्रिंस म्यूजिकल ग्रुप मुरादाबाद द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होंने सभी भक्त श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या पहुंचने की अपील की हैै।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा ‘आजा मां’ का जयकारा! 33वें भव्य जागरण में झूम उठा पूरा शहर, फूलों से सजा हिमालय फार्म बना दिव्य दरबार
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440