14.72 लाख से इस पार्क का होगा सौंदर्यीकरण का कार्य, मेयर ने किया कार्य का शुभारम्भ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय पार्क की दशा बदलने वाली है। इस पार्क का 14.72 लाख से सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है। पं दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब व दर्जा मंत्री प्रकाश हर्बाेला, तरूण बंसल, अजय राजौर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि नगर निगम लोगों को बेहतर सुविधाएं देने को प्रयासरत है। पार्कों में आने वाले लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिसके चलते पार्कों का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। कहा कि हल्द्वानी को ग्रीन व क्लीन रखने की दिशा में कई कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत सीवर लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही कूड़े का उठान घर-घर से किया जा रहा है। इस दौरान दर्जा मंत्री तरूण बंसल ने कहा कि पं. उपाध्याय का उद्देश्य समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की पहुंच बनाना था। उनके इस सपने को साकार करने के लिए भाजपा संगठन सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है। इस दौरान पार्षद नरेंद्रजीत सिंह रोडू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष दीपक मेहरा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पन्त, विनीत अग्रवाल, धीरेन्द्र रावत, राजेन्द्र अग्रवाल, मनीष पाल, मनोज गुप्ता, महबूब आलम, नीरज बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440