समाचार सच, हल्द्वानी। तीन दिन से घर से लापता वृद्ध का शव बेलबाबा मंदिर के निकट जंगल में मिला। पुलिस को शव के पास से जहरीले पदार्थ दो शीशी भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि इसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को सूचना मिली कि आज एक वृद्ध का शव बेलबाबा के निकट जंगल में वन विभाग चेक पोस्ट के सामने पड़ा है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो उन्हें एक वृद्ध का शव पड़ा नजर आया शव के पास दो खाली शीशी लीथल कीटनाशक की भी पड़ी हुई थी। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त हेतु उसे मोर्चरी लाया गया जहां पर मल्ला गोरखपुर निवासी संजय उप्रेती व नितिन उप्रेती ने अपने भाई किशन चंद्र उप्रेती पुत्र स्वर्गीय मोहन चंद्र उप्रेती उम्र 65 वर्ष के रूप में की उनका कहना था उनके भाई जो विगत 11 अक्टूबर की सुबह 7.30 बजे बिना बताए अपने घर से चले गए थे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर दी गई है पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













