देर शाम तक आवास पर पहुंचेगा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का पार्थिक शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाचार सच, हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का पार्थिव शरीर रविवार को देर शाम तक हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक उनका अन्तिम संस्कार कल सोमवार को प्रातः 10 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर होगा। उनके अंतिम संस्कार में दिल्ली और उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की संभावना हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि डॉ0 इन्दिरा हदयेश का पार्थिव शरीर आज अपरान्ह 15ः30 बजे नई दिल्ली चल चुका है। उनका पार्थिव शरीर गजरौला, मुरादाबाद बाईपास, रामपुर, बिलासपुर, रूद्रपुर होते हुए उनके निवास स्थान हल्द्वानी पहुंचेगा। जहां पर कल सोमवार को 14 जून को उनका अंतिम संस्कार रानीबाग चित्रशिला घाट में होगा। आपको बता दें कि रविवार सुबह दिल्ली में हृदयगति रूकने से उनका निधन हो गया था। वह दिल्ली में बीते शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने गयी थी।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440