मृतक के भाई ने दी पुलिस को तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बेलबाला मंदिर के पास विगत दिवस कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत के मामले में मृतक के भाई की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। उसने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जयनगर-1 निकट कालीनगर मार्केट दिनेशपुर निवासी खीम सिंह रावत पुत्र नंदन सिंह रावत ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि गत दिवस उसका भाई गणेश रावत अपनी मोटर साइकिल से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। बेलबाबा मंदिर के पास कार संख्या यूपी25 एजेड-6750 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गणेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गणेश की मौत के लिए कार चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में 25 अगस्त से शुरू हो सकती है जनगणना, 131 गांव और 3 नगर पंचायतें होंगी शामिल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440